फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। जम्मू-अखनूर मार्ग पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को सड़क मार्ग पर हुए हादसे से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान मुकेश कुमार (29) निवासी मुट्ठी मैरा अखनूर के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि मुकेश कुमार शाम पांच बजे के करीब मोटर साइकिल से अखनूर की ओर जा रहा था। इस बीच मिश्रीवाला पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल मुकेश कुमार को जीएमसी अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कानाचक्क पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर को जप्त कर चालक की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें