फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: BJP के राष्ट्रीय महासचिव का गांधी-नेहरू और अब्दुल्ला-मुफ्ती परिवार पर तंज, बोले- ये लूट तंत्र चलाते हैं

Thu, 09 May 2024 03:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने पुंछ में गांधी-नेहरू और अब्दुल्ला-मुफ्ती परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये इन तीनों परिवार लोकतंत्र नहीं लूट तंत्र चलते हैं।
विज्ञापन
भाजपा के के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधी नेहरू परिवार अब्दुल्ला मुफ्ती परिवार यह तीन परिवार लोकतंत्र नहीं लूट तंत्र चलाते हैं। यह तीन परिवार लोकतंत्र पर अभिशाप परिवारवाद चलते हैं। यह परिवारवाद शाही दवा खाने हैं। शेख अब्दुल्ला फिर फारूक अब्दुल्ला उमर अब्दुल्ला अब छोटे अब्दुल्ला मुफ्ती साहब बहन महबूबा मुफ्ती और अब फिर मुफ्ती। वही नेहरू गांधी संजय गांधी राजीव गांधी और राहुल गांधी यह परिवारवाद अभिशाप है। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग का जो कि आज पुंछ दौरे पर पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन


जहां उनके साथ जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राविन्दर रैना, प्रदेश महासचिव विबोध गुप्ता, पूर्व एमएलसी प्रदीप शर्मा और पूर्व एमएलसी डॉ. शहनाज गनेई के साथ लोकसभा चुनावों को लेकर पुंछ भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी के मंडल प्रमुखों, बूथ प्रमुखों और शक्ति केंद्र प्रमुखो के साथ लोकसभा चुनावों को लेकर बैठक  की ।

इस बैठक के उपरांत उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि फारूक अब्दुल्ला पाकिस्तान का पीआरओ बनना छोड़ दें। फारूक अब्दुल्ला कहते हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। फारुक अब्दुल्ला साहब पीओजेके की इंच इंच भूमि की है। यह मैहबूबा जी और फारुक अब्दुल्ला रोज-रोज पाकिस्तान और चीन का गुण गान गाते हैं। वह यहां नहीं चलेगा। भारत अपने नागरिकों की रक्षा करना जानता है और  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में देश और शक्तिशाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें