फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmiri Pandit Killing: कश्मीरी पंडित की हत्या में शामिल आतंकी के घर की कुर्की, पिता और तीन भाई गिरफ्तार

Wed, 17 Aug 2022 11:47 AM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, नई दिल्ली

सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि शोपियां में एक कश्मीरी पंडित की हत्या में शामिल आतंकी आदिल वानी के घर को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
कश्मीरी पंडित सुनील की हत्या - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुधवार को शोपियां में एक कश्मीरी पंडित की हत्या करने वाले आतंकवादी के घर को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी, जबकि उसके पिता और तीन भाइयों को उसे पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि आदिल वानी ने मंगलवार को शोपियां में एक बगीचे में सुनील कुमार भट की हत्या कर दी और बाद में कुटपोरा में अपने घर में शरण ली। सुरक्षा बलों ने आदिल के घर की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन आतंकवादी पुलिस दल पर हथगोले फेंककर अंधेरे की आड़ में फरार हो गए। 

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने वानी के घर से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया, जिसके बाद अधिकारियों ने उनके पिता और तीन भाइयों को गिरफ्तार करने के अलावा उनके घर को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की। 
विज्ञापन


सेब के बाग में किया था हमला
शोपियां में सेब के बाग में मंगलवार को आतंकवादियों ने दो भाइयों पर गोलीबारी की। इस हमले में एक कश्मीरी पंडित की मौत हो गई, वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान सुनील कुमार भट के रूप में हुई, जबकि घायल व्यक्ति का नाम पिंटू कुमार बताया गया। दोनों भाई सेब के बाग में एक साथ काम करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें