फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: संदिग्ध हैपेटाइटिस से एक और नाबालिग की मौत, अब तक दो की गई जान, कई अन्य संक्रमित

Mon, 12 Dec 2022 09:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर

सार

जानकारी के मुताबिक, संक्रमण संभवत: गांव में असुरक्षित पेयजल आपूर्ति के कारण फैला है। इस बीच जलशक्ति और चिकित्सा दल दोनों नमूने लेने और तथ्यों को सत्यापित करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कैमोह गांव में संदिग्ध हैपेटाइटिस के कारण एक और नाबालिग की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक संक्रमित हैं। एक अधिकारी ने बताया कि बीमारी से मरने वालों की संख्या दो हो गई।

विज्ञापन


दो दिन पहले श्रीनगर के जेवीसी अस्पताल में भर्ती एक लड़की ने दम तोड़ा था। अधिकारी के मुताबिक जेवीसी श्रीनगर अस्पताल में रविवार को दम तोड़ने वाले नाबालिग लड़के की पहचान निहान अल्ताफ (7) पुत्र अल्ताफ डार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, संक्रमण संभवत: गांव में असुरक्षित पेयजल आपूर्ति के कारण फैला है। इस बीच जलशक्ति और चिकित्सा दल दोनों नमूने लेने और तथ्यों को सत्यापित करने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें