फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक के बयान पर गिलानी के जवाब पर भड़के उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नेकां प्रमुख डॉ फारूक अब्दुल्ला के कश्मीर की आजादी के बारे में की गई टिप्पणी की आलोचना पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भड़कते हुए हुर्रियत (जी) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी पर निशाना साधा है। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर किए गए ट्वीट में उमर ने लिखा, क्या गिलानी पाक पीएम द्वारा हाल में दिए गए बयान कि आजादी कश्मीर के लिए कोई विकल्प नहीं पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। ढोंग गिलानी की विशेषता है। एक और ट्वीट में उमर ने लिखा- हां, जिस समय फारूक के पूर्वज संघर्ष में लगे हुए थे, यह आदमी चुनाव लड़ रहा था और जनता पार्टी के साथ नजदीकियां बढ़ा रहा था। दरअसल उमर का यह बयान गिलानी द्वारा फारूक के बयान पर की गई टिप्पणी को लेकर आया है, जिसमें फारूक ने कहा था कि स्वतंत्र कश्मीर एक वास्तविकता नहीं है और स्वायत्तता एकमात्र व्यवहार्य समाधान है। गिलानी ने फारूक को इतिहास के पन्नों को फिर से देखने को कहा था। यह भी कहा था कि फारूक लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं के खिलाफ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें