जम्मू। मुख्य सचिव बी बी व्यास ने जम्मू व श्रीनगर में रिंग रोड परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में हुई प्रगति की सोमवार को समीक्षा की। मुख्य सचिव ने इस अवसर पर संबंधित जिला उपायुक्तों से कहा कि वह भूमि अधिग्रहण का कार्य तेज गति से पूरा करें ताकि परियोजना पर कार्य शुरू किया जा सकें। इस अवसर पर सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के आयुक्त सचिव के अलावा मंडलायुक्त कश्मीर, राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव, श्रीनगर, बडगाम और गांदरबल के जिला उपायुक्त मौजूद रहे। वहीं जम्मू में मंडलायुक्त के अलावा सांबा और जम्मू जिला के उपायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया।