सांबा। पैंथर्स पार्टी के पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने जिला के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणोें की समस्याआें को सुना। ग्रामीणों ने बिजली पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की। कुंडल ने समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बाडियां, अराजी मोहल्ला समलाह आदि के ग्रामीणों के साथ बैठके कर उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने राशन न मिलने की समस्या को भी उनके सामने रखा। बाडियां में विस्थापित परिवारों ने बताया कि वन टाइम सेटलमेंट के लिए बनाई जा रही फाइलों में भी उन्हें परेशान किया जा रहा है। सरकार विस्थापितों को राहत राशि देने में आनाकानी कर रही है।