अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। देश के अन्य हिस्सों की तरह रियासत में भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए तैयारियां तेज होने लगी है। चुनाव आयोग की ओर से राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी करने के साथ ही राज्य में चुनाव विभाग का अमला सक्रिया हो चुका है। इस संबंध में संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी डा. रमण कुमार केसर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर तैयारियों जा जायजा लेने के अलावा केसर ने विधानसभा सचिवालय का दौरा भी किया है। चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार 28 जून को नामांकन भरने की आखिरी तिथि रहेगी। नामांकन की जांच 29 जून को होगी और एक जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकते है। अगर जरूरी हुआ तो 17 जुलाई को मतदान होगा। इसके लिए सुबह दस से सायं पांच बजे तक वोटिंग होगी।