फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग पंप खराब होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रिंग पंप एक महीने खराब
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के गांव अजैल मलाल के मोहल्ला बराल के 30 परिवारों के लिए पीएचई विभाग द्वारा पीने के पानी के लिए लगाया गया रिंग पंप पिछले एक महीने से खराब चल रहा है । जिसके चलते पीने के पानी के लिए जहां के लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । लेकिन संबंधित विभाग द्वारा रिंग पंप को ठीक करवाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है । ग्रामीण पाली राम शर्मा, तरसेम कुमार शर्मा, अजय कुमार शर्मा आदि ने बताया कि उनके मोहल्ले में लगा रिंग पंप साफ पानी का एक मात्र स्रोत है। जिसके खराब हो जाने से हमें बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । ग्रामीणों ने बताया कि रिंग पंप ठीक करवाने की मांग को लेकर मोहल्ले के सभी लोग प्रदर्शन भी कर चुके हैं। लेकिन विभाग को कोई असर नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पानी के लिए दूसरे मोहल्ले में जाना पड़ रहा है। पंप को ठीक करवाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत भी करवा चुके हैं। बावजूद उसके विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है । गुस्साए ग्रामीणों ने आज पीएचई विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए बताया कि अगर जल्द से जल्द ही रिंग पंप को ठीक नहीं करवाया गया तो लोग चक्कमलाल के पास से जम्मू पलांवाला मुख्य मार्ग को बंद कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें