फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजिन में चलाया गया सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर।
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने घेरेबंदी और तलाशी अभियान (कासो) चलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा बलों ने बल प्रयोग किया जानकारी के अनुसार जिले के हजाम मोहल्ला, हाजिन में सुरक्षाबलों को बुधवार को तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इस सूचना के आधार पर सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ ने इलाके में साझा तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही यह खबर स्थानीय लोगों को मिली तो वे सड़कों पर निकल आए और सुरक्षाबलों पर पथराव करने लगे। इस बीच स्थिति काफी उग्र हो गई और हालात को नियंत्रण से बाहर होता देख सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे। काफी देर तक इलाके में हिंसक भिड़ंत हुई। हालांकि इसे लेकर किसी भी पुलिस अधिकारी ने कुछ नहीं कहा, लेकिन सूत्रों के अनुसार बाद में ऑपरेशन को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें