फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलाद पर जुलूस निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुंछ। ईद मिलाद पर मंडी से पुंछ के लिए निकले धार्मिक जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। मंडी तहसील के हजारों लोग शामिल होकर छोटे बड़े सैकड़ों वाहनों मोटर साइकिलों, स्कूटरों, कारों, मेटाडोरों और बसों पर सवार होकर धार्मिक नारे लगाते हुए नबी ए पाक का गुणगान करते हुए शामिल हुए। सुबह जिले के मंडी तहसील मुख्यालय से धार्मिक संगठन गुलाम ए मुस्तफा तकिया शरीफ आलापीर से ईद मिलाद के उपलक्ष्य में पुंछ के लिए एक जुलूस निकला। जिसकी अगुवाई आलापीर मसजिद के इमाम एवं खतीब सैयद शाहिद बुखारी, गुलाम ए मुस्तफा के उपप्रधान एमएम पठान और वक्फ बोर्ड पुंछ के चेयरमैन रियाज आतिश कर रहे थे। जुलूस करीब 22 किलो मीटर का सफर तय कर ढाई बजे पुंछ नगर पहुंचा। जहां पर मुसलिम समुदाय के लोगों और सुन्नी यूथ पुंछ के सदस्यों ने जुलूस का स्वागत किया। इसके बाद जुलूस नगर स्थित आलापीर जियारत पहुंचा। जहां पर जियारत पर चादर चढ़ाई गई। एक इस्लामिक झंडा भी स्थापित किया गया। मुख्य बाजार से होता हुआ ईदगाह पुंछ पहुंचा। जहां जुलूस में शामिल लोगों ने नमाज अता की और फिर जुलूस मंडी की तरफ लौट गया। गोरतलब हैकि जिले में ईद मिलाद उल नबी के कई दिन पूर्व इस प्रकार के जुलूसों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें