फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरानगर में बस पलटी चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हीरानगर। थाना राजबाग के अंतर्गत पड़ने वाले गांव गरनेडि में निजी स्कूल की बस पलटने से चालक की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार निजी स्कूल की बस में छात्र पिकनिक मनाने के लिए हिमाचल गए थे। देर शाम स्कूली बच्चों को उतारने के बाद बस लौट रही थी। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। इसमें चालक सुरजीत सिंह निवासी रिहाड़ी जम्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें