अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
आल जेएंडके पालीटेक्निक अकादमिक अरेंजमेंट एसोसिएशन ने मांगों को लेकर प्रदर्शनी मैदान में 16वें दिन धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। अकादमिक अरेंजमेंट कर्मियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जल्द ही उनकी मांगों को नहीं माना गया तो अब उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। लंबे समय से अकादमिक अरेंजमेंट कर्मी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार से मांग कर रहे हैं, मगर अभी तक मांगों को पूरा नहीं किया गया है। एजेकेपीएए के उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने लंबे समय से कर्मचारी पालीटेक्निक कालेजों में सेवाएं दे रहे हैं। नियुक्तियों के दौरान उन्होंने तमाम औपचारिकताओं को पूरा किया है। कालेजों में खाली चल रहे पदों पर अकादमिक अरेंजमेंट कर्मियों की तैनाती की जाए। कहा कि कर्मचारियों को 6500 से 7000 रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है। महंगाई के दौर में कर्मचारियों को खर्चे पूरे करने में भी परेशानी आ रही है। इस मौके पर गगन प्रताप, अतुल, हरमीत कौर, रेणू मौजूद रहे।