जम्मू। शहर में मिनी बसों की वजह से होने वाले हादसों पर अंकुश नहीं लग रहा। सोमवार को सुबह एक मिनी बस ने कार को टक्कर मार दी। इसमें चालक मामूली रूप से घायल हुआ, लेकिन कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। शहर की ज्यूल चौक पर यह हादसा हुआ। टक्कर काफी जोर से लगी। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से शहर में मिनी बसों की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। लेकिन इस पर कोई अंकुश नहीं लग रहा।