फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने लिया खेलकूद में हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विशाल युवक चरित्र निर्माण व व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन राम लीला मैदान जानीपुर जम्मू में हुआ। इस मौके पर मुख्यातिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत पाल शर्मा रहे जबकि केंद्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अनिल आर्य विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सुबह हवन का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित लोगों ने आहुतियां डाली। बाद में बच्चों को योग भी करवाया गया। साथ ही जीवन में योगा जरूरी विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों ने अलग-अलग खेलों में भी भाग लिया। प्रदेशाध्यक्ष सत पाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को सीखने का मौका मिलता है। दोपहर एक बजे लंगर का भी आयोजन किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें