जम्मू। उपायुक्त जम्मू राजीव रंजन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान एक जुलाई से शुरू होगा। अभियान को इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया के के आदेशों के अनुसार शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें 18 से 21 साल वर्ग वाले मतदाताओं का भी पंजीकरण होगा। इस मौके पर एसवीईईपी(सिस्टमिक वोटर एजुकेशन प्रोग्राम) प्लॉन पर भी मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स, हेल्पर, एमपीडब्ल्यू, वीएलडब्ल्यू भी मतदान को लेकर लोगों को जागरूक करे। इसको लेकर मतदाता पंजीकरण अधिकारी भी बीएलओ से बैठकें करे। इस मौक पर मतदाता पंजीकरण अधिकारी, नोडल अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। ब्यूरो