फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाह गांव से तेंदुए का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के कनाह गांव में एक तेंदुए का शव मिला। उसे पोस्टमार्टम के लिए वाइल्ड लाइफ जम्मू कार्यालय में भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तेंदुए का शव रामनगर के कनाह गांव के जंगल में पड़ा हुआ मिला। लोगों ने इसकी सूचना रामनगर वन विभाग को दी। वन विभाग, वेटनरी विभाग तथा पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव का निरीक्षण करने के बाद उसको वाइल्ड लाइफ जम्मू कार्यालय भेज दिया। वहां पोस्टमार्टम करने के बाद स्पष्ट होगा कि तेंदुए की मौत कैसे हुई। शव पर चोट के कोई भी निशान नहीं मिले। केवल तेंदुए के नाक से खून बह रहा था। डाक्टरों के अनुसार तेंदुए की उम्र 10 वर्ष के करीब थी। वह 6.6 फुट लंबा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें