फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगल रोड पर यातायात बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। वीरवार को पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल विंग के कड़े प्रयासों से मुगलरोड पर गिरी बर्फ को साफ किया गया। मार्ग साफ होने से सुरनकोट और शोपियां की तरफ से यातायात बहाल किया गया। जिससे कश्मीर की तरफ आने जाने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, इस बीच दोपहर को मुगलरोड पर फिसलन के चलते मानसर के आगे एक ट्रक के बीच सड़क में पलट जाने से करीब दो घंटों तक मार्ग पर यातायात बाधित रहने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि बुधवार को जिले की सुरनकोट तहसील में मुगलरोड पर पोशाना से परकी गली तक भारी बर्फबारी हुई थी। जिसके चलते मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें