जम्मू। वीरवार को जम्मू श्रीनगर हाईवे पर सूकेतर के पास एक आटो पलट गई। इस दुर्घटना में आधा दर्जन के करीब यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से चार घायलों को इलाज के लिए जीएमसी लाया व अन्य घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं जीएमसी पहुंचे घायलों की पहचान मुख्तयार बेगम (55), ताहिर शरीफ (32), रफीक अहमद (35) और नदीम परवेज के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आटो की तीव्र गति दुर्घटना का कारण बनी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ब्यूरो