रियासी /चिनैनी। इलाके में वीरवार को मूसलाधार बारिश होने के बाद जनजीवन प्रभावित हो गया। सुबह से दोपहर बाद तक बेहद गर्म दिन रहा। शाम पांच बजे के बाद चली ठंडी हवाओं ने गर्मी से निजात दिलवाई। छह बजे के आसपास जोरदार गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। कई जगहों पर पानी भरने के कारण लोगों को आने-जाने पर परेशानी हुई। इसके अलावा दुकानदारों को भी सामान समेटना पड़ा। उधर, चिनैनी में भी वीरवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। सुबह से गर्मी का आलम रहने के बाद शाम को जमकर बारिश हुई। इससे चोटियों में धुंध का असर बरकरार रहा। इलाके में बारिश होने के कारण मौसम में काफी बदलाव रहा।