बिश्नाह।
गांव करोयाल से कुछ युवकों द्वारा अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने बरामद लिया। मिली जानकारी के अनुसार बिश्नाह पुलिस ने शनिवार को मिली एक गुप्त सुचना के आधार पर बाड़ी ब्राहमणा क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 14 वर्र्षीय किशोरी को भी बरामद कर लिया। गौरतलब है कि शुक्रवार को करेयाल गांव में स्थित एर्क इंट भट्ठे पर काम करने वाली एक महिला ने अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर अगवा कर्ताओं को पकड़ लिया गया। पुलिस ने इस मामले में किशोरी के बयान दर्ज कर उसे परिजनों को सौंप दिया है।