फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पदों को शीघ्र भरने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
नियमितीकरण की मांग को लेकर आल जेएंडके पालीटेक्निक एकेडमिक अरेंजमेंट्स एसोसिएशन (एजेकेपीएए) का धरना मंगलवार को भी कायम रहा। एग्जीबिशन ग्राउंड पर चल रहे इस धरने के दौरान वक्ताओं ने स्पेशल सर्विस एक्ट-2010 में शामिल किए जाने या नई नियमितीकरण नीति बनाने की मांग उठाई। साथ ही कहा कि विभाग में लेक्चररों और डिमांस्ट्रेटरों के 328 खाली पदों पर एकेडमिक अरेंजमेंट स्टाफ की शीघ्र भर्ती की जाए। वक्ताओं का कहना था कि विभाग 25 साल की सेवा देने वाले अरेंजमेंट स्टाफ के प्रति गंभीर नहीं। उनका कहना था कि मजदूर भी हर रोज न्यूनतम 300 रुपये कमाता है, जबकि अरेंजमेंट स्टाफ को 250 प्रतिदिन के लिहाज से भुगतान हो रहा है। इसके बावजूद उन्हें हटाया जाना सरकारी बेरुखी को प्रदर्शित करता है। वह भी जेएंडके सिविल सर्विसेज एक्ट-2010 के तहत नियमित किए जाने की मांग कर रहे हैं। बहुत थोड़े मानदेय पर रामबन, किश्तवाड़ जैसे दूर-दराज के इलाकों से आकर पढ़ाने का मामला उठाया। इस संबंध में जल्द कार्रवाई की मांग की। अपनी बात रखने वालों में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता, महासचिव विकी शर्मा, दीपाक्षी कणव गुप्ता, संजीव चौधरी, हरमीत कौर, रेनू कोतवाल, इतिका शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें