रामगढ़ (ब्यूरो)। सीमावर्ती गांव नवीं बस्ती में पानी निकासी नहीं होने से लोगों में बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है । गांव के लोगों ने कहां की पानी की निकासी की तरफ बिलकुल ध्यान नहीं दिया गया। अब गांव में पानी रुकना शुरू हो गया है। काफी देर पानी खड़ा होने से बदबू आना शुरू हो गई है। मदन लाल, यशपाल, जगदीश सिंह और अजय कुमार ने बताया कि गांव में पहले ही पानी की निकासी नहीं थी। अभी बरसात के मौसम में मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। लोगों ने मांग की कि अधिकारियों को रामगढ़ में आकर मौका देखना चाहिए कि गांव को किस तरह का खतरा पैदा हो गया है ।