पुंछ। मुख्य सचिव बीबी व्यास ने पुंछ दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियाें से बैठक की और कई क्षेत्रों का दौरा किया।
मुख्य सचिव ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ डाक बंगला में बैठक कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गत वर्ष आतंकी हमले में क्षतिग्रस्त मिनी सचिवालय, इंडोर स्टेडियम सहित कई निर्माणाधीन कार्यों को देखा। जिला प्रशासन ने सभी कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। वहीं, जिला विकास आयुक्त पुंछ ने जिला मुख्यालय के लिए बिजली की 132 केवीए ट्रांसमिशन लाईन के पुर्णनिमार्ण, जिला अस्पताल में रेडियालोजिस्ट की तैनाती सहित डाक्टरों के रिक्त पदों को भरने की मांग की गई। मुख्य सचिव को क्षेत्र के लोगों को पेश आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। दोपहर के समय मुख्य सचिव बीबी व्यास कमिश्नर सचिव स्वास्थ्य विभाग डा पवन कोतवाल के साथ हेलीकाप्टर से पुंछ पहुंचे। जहां जिला विकास आयुक्त तारिक अहमद जरगर,अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त बिशारत हुसैन और एएसपी अनवर उल हक ने उनका स्वागत किया। सर्वप्रथम मुख्य सचिव ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में बरसों से बनाए जा रहे इंडोर स्टेडियम, भूकंप में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई छात्रा हायर सेकेंडरी स्कूल, शीश महल का दौरा किया। पिछले वर्ष आतंकी हमले में तबाह हुए मिनी सचिवालय का निरीक्षण किया और उसके उपरांत डाक बंगला में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।