रियासी। रियासी कटड़ा सड़क मार्ग पर स्थित सिंबल चोया क्षेत्र में वीरवार दोपहर को दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर होने से चार लोग चोटिल हो गए।
बताया जाता है कि राकेश कुमार निवासी मोहल्ला महादेव तथा सुमित कुमार निवासी सीला बाइक से रियासी से कारुआ की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सिंबल चोया क्षेत्र में उन की बाइक विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल से ओवरटेक करने के चक्कर में टकरा गई। इसमें चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अन्य घायलों की पचान कुलदीप सिंह निवासी चरालाकोट तथा मदन सिंह निवासी टोट के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को उपचार के लिए जम्मू रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेने के साथ ही केस को दर्ज कर लिया है।