जम्मू। नगरोटा मैदान में वार्षिक एनसीसी शिविर के चौथे दिन अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। स्वच्छ भारत मिशन के तहत एनसीसी कैडेट (छात्रा)ने सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर कैंप कमांडर कर्नल आरके शर्मा मौजूद रहे। डा. सुमेधा चिब्ब ने कैडेट को चुस्त-दुरुस्त रखने के बारे में जागरूक किया। इस दौरान छात्रों के लिए प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। इसमें कैडेट रीतिका वर्मा बीएसएफ स्कूल पलोरा पहले, जीसीडब्ल्यू उधमपुर के कैडेट जुबिक्षा ठाकुर दूसरे, जबकि जीडीसी उधमपुर और जीसीडब्ल्यू गांधीनगर की कैडेट वर्षा शर्मा और पल्लवी तीसरे स्थान पर रहीं।