फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग पर तेंदुए का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले की बुद्धल तहसील के फलीं गांव में 60 वर्षीय एक बुजुर्ग को तेंदुए ने अपना निशाना बनाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फलीं निवासी किंकर सिंह शुक्रवार को अपने घर के पास जंगली इलाके से गुजर रहा था कि घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। हमले के बाद बुजुर्ग की चीखें सुन कर आसपास के लोग वहां इकट्ठे हुए तो तेंदुआ वहां से भाग निकला। खून से लथपथ बुजुर्ग को बुद्धल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तेंदुए के हमले के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन व वन्य जीव विभाग से अपील करते हुए कहा कि वह तेंदुए को पकड़ कर किसी चिड़िया घर में रखें ताकि वह रिहायशी इलाके के लोगों की जान से न खेले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें