बाड़ी ब्राह्मणा। क्षेत्र की पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है। दोनों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार खड़ा मदाना की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत दी। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने घर की तरफ जा रही थी। रास्ते में दो लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। वह किसी तरह मौके से भाग गई। उसने बताया कि पहले इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। उसके बाद ही थाने में आई है। पुलिस ने उसके बयानों के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी पहचान तिलक राज पुत्र सेवा राम निवासी दयानसर तथा तरसेम लाल पुत्र प्रेम चंद निवासी बस्सीकलान के रूप में हुई है। उनकी तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।