जम्मू। अभिनव थियेटर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसे डीवर्स यूनिफाइड रियल ग्लोबल एक्शन और वुमेन वेल्फेयर सोसायटी जम्मू के सौजन्य से करवाया गया। इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम तारा चंद बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। अलग-अलग स्कूलों से 80 छात्रों ने पर्यावरण पर पेंटिंग बनाई। छात्रों को ईनाम देकर सम्मानित भी किया गया। डीयूआरजीए (डीवर्स यूनिफाइड रियल ग्लोबल एक्शन) संगठन यूएसए की ओर से डा. शालिनी वाही, भानू वाही सिंह, अरीजोना मौजूद रहीं।