जम्मू (ब्यूरो)। 20 दिवसीय चिल्ड्रेन समर वर्कशाप का समापन अभिनव थियेयर में बुधवार को हुआ। जेएंडके अकादमी आफ आर्ट, कल्चर एंड लैंग्वेज की ओर से इस दौरान नृत्य और नाटक का मंचन किया गया। जम्मू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर अशोक आईमा मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद थे। इस मौके पर आशोक आईमा ने कहा कि कला और संगीत के जरिए किसी भी छात्र का सर्वांगीण विकास होता है। पढ़ाई के साथ साथ नृत्य संगीत और नाटक का ज्ञान विद्यार्थियों को उनके जीवन में प्रोत्साहित करता है। शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने खेलों पर भी अभिभावकों को खास रुचि लेने की बात कही। वहीं इस मौके पर अकादमी के अडिश्नल सेक्रेटरी डा. अरविंदर सिंह अमन ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस वर्कशाप में सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया था।