फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और मां की गुहार, आतंक की राह छोड़ दो बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के फुटबालर माजिद खान की अपनी मां की अपील पर घर वापसी के बाद अब कई परिवारों की उम्मीदें भी जाग उठी हैं। अभी तक आधा दर्जन से अधिक परिवार बेटों से आतंकी राह छोड़ने की अपील कर चुके हैं। वीरवार को भी पुलवामा जिले के मंगलपुरा के एक परिवार ने आतंकी संगठन हिजबुल में शामिल अपने बेटे आदिल बिलाल भट (21) से घर वापसी की अपील की है। आदिल के मां हसीना अख्तर और बिलाल अहमद के अनुसार वह इस वर्ष 7 अक्तूबर को घर से लापता हुआ और कुछ दिन बाद उसका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह अपने हाथों में एक बंदूक लिए हुए था, जिससे उन्हें पता चला कि वह आतंकी बना है। दिल की मरीज आदिल की मां रो-रोकर बेटे से घर वापसी को कह रही है। साथ ही आतंकी कमांडरों से भी गुजारिश कर रही कि उसे वापस भेज दें। उसकी मां ने बताया कि उन्होंने पुलवामा पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की एफआईआर भी दर्ज की थी। जानकारी के अनुसार आदिल एक पुलिसकर्मी का बेटा है, जिसका एक भाई और एक बहन भी है। उसके पिता बिलाल अहमद के अनुसार आदिल धार्मिक मानसिकता रखता है और उम्मीद है कि वह वापस लौटेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि जब कभी वह मुठभेड़ के दौरान फंसेगा तो परिवार को बताया जाएगा, मगर मुझे नहीं लगता कि वह उस समय सरेंडर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें