उधमपुर। शहर के बीच दो अलग-अलग स्थानों पर तीन दिन के अंदर कालेज की छात्र व छात्रा के आत्महत्या के मामले में पुलिस दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर ही है। पुलिस को विशेष तौर लड़की के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही पुलिस जांच को अगली दिशा देकर आगे बढ़ाएगी। गौरतलब है कि शनिवार देर रात को शहर में एक कालेज छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके दो दिन बाद सोमवार को शहर में ही रहने वाले कालेज छात्र ने शहर के साथ लगते गोल मेला इलाके में पुल के नजदीक संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। शुरूआती जांच में पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग का लगा था। वहीं जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि मरने से पहले युवक ने एक लड़की को मैसेज भेज कर आत्महत्या करने के बारे में बताया था। मंगलवार को पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आत्महत्या करने वाले युवक से पूछताछ करके जरूरी जानकारी हासिल की है।