जम्मू। राज्य में पैरा मेडिकल कोर्सों में दाखिले के लिए रविवार को जेएंडके स्टेट पैरा मेडिकल काउंसिल अंतर्गत परीक्षा हुई। जम्मू संभाग से परीक्षाओं में साढ़े सात हजार परीक्षार्थी बैठे। परीक्षा दोपहर के सत्र में 2 से 5 बजे आयोजित हुई। इसके लिए जम्मू और सांबा जिले के सरकारी व निजी पैरा मेडिकल संस्थानों के उम्मीदवारों के लिए जम्मू में विभिन्न जगहों पर चौदह परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। इसके अलावा उधमपुर के लिए ब्वॉयज डिग्री कालेज उधमपुर, कठुआ के लिए ब्वॉयज डिग्री कालेज कठुआ के साथ राजोरी और पुंछ के लिए संबंधित सीएमओ की ओर से केंद्र अलाट किए गए थे।। दूसरे चरण की परीक्षा तीस जुलाई को होगी।