जम्मू। पाकिस्तान की ओर से पुंछ में की गई गोलीबारी के चलते मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने मृतकों के परिजनों से हमदर्दी जताई है। इस मौके पर उन्होंने पाकिस्तान की ओर से युद्घ विराम का उलंघन करने पर कड़ी निंदा की है। इसके अलावा आतंकियों की ओर से बांडीपोरा में सेना के जवानों पर किए गए हमले की भी निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें अपने मनसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगी। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। (ब्यूरो)