फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनगंगा प्रोजेक्ट का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नजीर अहमद गुरेजी किशन गंगा पन बिजली प्रोजक्ट के बनने के कारण विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास को लेकर रेवेन्यू, जाकेडा , पर्यावरण और एनएचपीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर विस्थापितों के पुणर्वास को लेकर बनाए गए पलान को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्लान के अनुसार ही लोगों को बसाया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सरकारी हाई स्कूल वानपोरा में स्मार्ट क्लास बनाने के लिए प्लान तैयार करें। इसके अलावा बैठक में गुरेज के विकास और हेल्थ , ऐजूकेशन, पर्यटन, शिक्षा और बिजली को अपग्रेड किया जाए। अधिकारियों से इन विकास कार्यों को जल्दी से पूरा करने के आदेश दिए। इस मौके पर जिला अयुक्त बांडीपोर सज्जाद हुसैन, एनएचपीसी के चीफ इंजीनियर खालिद उमर, महाप्रबंधक एनएचपीसी अमलेश कुमार, कार्यकारी अधिकारी जाकेडा साइंस एण्ड टेकभनालोजी विभाग डा. पीआर धर ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की स्थित के बारे में जानकारियां दी। इसके अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें