फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल शख्स की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सड़क दुर्घटना के घायल ने इलाज के दौरान जीएमसी में रविवार शाम दम तोड़ दिया। पुलिस की ओर से शव को पोस्टमार्टम करा शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पुलिस की ओर से आरोपियों की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार केवल सिंह निवासी हटली (लखनपुर) ग्यारह जून को उसी इलाके में दुर्घटना में घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती कराया गया था। सर पर गंभीर चोट की वजह से लगातार उसकी हालत अस्थिर होती जा रही थी। इसी बीच रविवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम करा परिवार वालों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में पहले से ही दुर्घटना का मामला दर्ज किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें