सांबा। जिले में इस साल अपराधों में बढ़ोत्तरी हुई है। पुलिस हेडक्वार्टर की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए मुहिम तेज की है। बताया गया कि इस साल नशीली वस्तुओं के खिलाफ 78 मामले दायर किए गए हैं जबकि 2016 में केवल 15 मामले ही दायर किए गए थे। पशु तस्करी के खिलाफ इस वर्ष 57 मामले दायर किए गए। 19 मामले जुआ खेलने तथा 8 हजार वाहनों का चालान काटा गया। इसके अलावा 545 वाहनाें को सीज किया गया। जानकारी के मुताबिक 11 आपराधिक छवि वाले लोगों के खिलाफ पीएसए लगाया गया। एसएसपी ने बताया कि अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चेकिंग अभियान तेज किया गया है।