जम्मू। त्रिकुटा नगर इलाके में बाइक और कार की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जीएमसी लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार अमित कुमार (29) निवासी आरएस पुरा और दीपक (19) बनतालाब बाइक से स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, कार चालक मौके पर से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। दोनों युवकों को इलाज के लिए जीएमसी लाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो