एनआईए ने मंगलवार को जम्मू से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को खुफिया जानकारी पहुंचाने का आरोप है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम बाहदुर अली और नजीर अहमद पीर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये दोनों कश्मीर के कुलवामा जिले के रहने वाले हैं।
2 ppl arrested from Jammu by NIA. They provided support to Pakistani LeT terrorist Bahadur Ali after his infiltration into Indian territory.
— ANI (@ANI) September 19, 2017
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनआईए ने इन दोनों को हिरासत में ले लिया है और इनसे पूछताछ कर रही है।