यातायात नियम सिखा रहा विभाग
सांबा। ट्रैफिक पुलिस की और से कस्बा में आम लोगों को याता यात नियम सिखाए जा रहे हैं।
डीएसपी मधू बंद्राल की देख रेख में ट्रैफिक पुलिस के जवान कस्बा में आम लोगों को यातायात के नियम बता रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस के जवान कस्बा के मुख्य चौक पर हर आने जाने वाले वाहन चालक को इस वाबत जागरूक कर रहे हैं। दो पहिया चालकों को हेलमेट पहनने व कार चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने के बारे में कह रहे हैं। यातायात सुचारु हो सके व हादसाें में कमी आ सके। इसकी भी जानकारी दी गई।