फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबरदार, चौकीदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उधमपुर। जिले के नंबरदार और चौकीदारों ने बैठक कर सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने की मांग की है। इस मौके पर विशेष तौर पर नंबरदार, चौकीदार एसोसिएशन के राज्य प्रधान हाजी बशीर अहमद मौजूद थे। उन्होंने कहा कि राज्य के नंबरदार और चौकीदार कम वेतन व सुविधाओं के अभाव के कारण पहले से ही परेशान थे और अब सरकार ने एसआरओ 412, 413 को लागू करके परेशानी को दोगुना कर दिया है। इन एसआरओ के लागू होने के बाद उनके वेतन की बढ़ोतरी की उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फिर गया है। सरकार की तरफ से लगातार उनकी मांगों को नजर अंदाज किया जा रहा है। जिसके कारण काम करते हुए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी सरकार से मांग है कि लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करके राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें