जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय छात्र संघ नतीजों पर रोक के मामले में सुनवाई अब कल 20 दिसंबर को होगी। सोमवार को सुनवाई के बाद इस केस को सप्लीमेंट्री लिस्ट में डाला गया है। जम्मू विश्वविद्यालय में पहली बार हुए छात्र संघ चुनाव के दौरान छात्र यशोवर्धन सिंह और अन्य लिंगदोह समिति की सिफारिशों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट की जम्मू विंग ने इस पर छात्र संघ चुनाव नतीजों को घोषित किए जाने पर रोक लगा दी थी। चुनाव का मुख्य चरण का मतदान बीती छह अक्तूबर को हुआ था। उसके बाद से मामले पर सुनवाई जारी है। विश्वविद्यालय के छात्रों, छात्र संघ चुनाव प्रत्याशियों समेत जम्मू विश्वविद्यालय प्रशासन की निगाहें कोर्ट के फैसले पर लगी हैं।