फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हादसों में नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मेंढर। कालाबन से मेंढर की तरफ आ रही कार के 50 मीटर खाई में गिरने के कारण होने के कारण पांच महिलाओं, एक बच्ची सहित सात लोग घायल हो गए।
सभी निवासी मेंढर हैं। कार में शहनाज अख्तर, रुबीना नाज, साफिया बी, फातिमा बी, फरजान कौसर और ड्राइवर फारूक अहमद शामिल हैं। सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भेज दिया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को उपजिला अस्पताल मेंढर में भर्ती कराया है। बीएमओ मेंढर डा परवेज अहमद खान का कहना है कि ईको गाड़ी हादसे में घायलों हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, कालाबन क्षेत्र में एक टाटा मोबाइल गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसमें सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई। जोकि पास स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र से मरहम पट्टी करवाने के बाद घर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें