पौनी। पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से मवेशियों को लेकर जा रहे एक व्यक्ति को हिरासत मेें लिया है। बताया जाता है कि तहसील के रेयाला क्षेत्र में से तीन बैलों व एक भैंस के साथ गुजर रहे व्यक्ति अब्दुल रहमान निवासी तरयाला को रोक कर उससे पूछताछ की गई। साथ ही मवेशियों को लाने की अनुमति मांगी गई। लेकिन, उचित जवाब नहीं देने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पौनी में मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो