फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी के खराब हालातों पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डोगरा सदर सभा की कार्यरत कमेटी की ओर से शुक्रवार को एक बैठक डोगरा हाल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गुलचैन सिंह चाढ़क ने की। बैठक में घाटी में खराब हालात और प्रतिदिन किसी न किसी क्षेत्र में पत्थरबाजों या आतंकवादियों के हमले में आम नागरिकों या सैन्यकमियों की मौत पर चिंता जताई गई। उन्होंने आशा की है कि भारतीय जवान जल्द ही घाटी के हालात पर काबू पा लेंगे। उन्होंने एसआरटीसी पर्यटन बसें (जम्मू दर्शन) को विशेष तौर से श्रद्धालुओं के लिए चलाने की मांग की है। बैठक में डोगरी भाषा के साथ ही पंजाबी भाषा को भी उचित दर्जा देने की मांग की है। बैठक में एनके डोगरा, प्रेम सागर गुप्ता, ब्रिगेडिर, एमएस जम्वाल, गंभीर देव सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें