रामगढ़ । सीमावर्ती गांव अवताल एसएम पूरा में बिजली की कटौती से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। पूर्व सरपंच तजेंदर सिंह ने कहा की दो दो घंटे की बिजली कटौती के बावजूद भी बिजली सप्लाई ठीक नहीं हो रही है। बुजुर्गों और बच्चों को गरमी के मौसम में काफी मुश्किलें हो रही हैं। इसके चलते बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा हैं। स्थानीय लोगों ने कहां की अभी धान लगानी शुरू नहीं की हैं। बिजली कटौती से पंप से खेतों में पानी नहीं जा पाएगा। सीमावर्ती किसानों को काफी नुकसान होगा ।