जम्मू। जम्मू के अखनूर तहसील के रहने वाले मानिक शर्मा का नेशनल हाकी अकादमी के सब जूनियर वर्ग में चयन हुआ है। हाकी जेएंडके के महासचिव जी एस बख्शी के अनुसार देश भर से 150 हाकी खिलाड़ियों ने सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लिया जिसमें से 35 खिलाड़ियों का आगामी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए टीम के चयन हेतु नेशनल हाकी अकादमी में प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है। जम्मू कश्मीर से मानिक शर्मा ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जिसका नेशनल हाकी अकादमी में प्रशिक्षण हासिल करने के लिए चयन हुआ है।