दोमाना। छत से गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान अमन पुत्र बोध राज निवासी तरेवा गांव अरनिया के रूप में हुई है। वह अपने पिता के साथ सीमा सुरक्षा बल फ्रंटियर हेड क्वार्टर की कालोनी में रहता था। पुलिस के अनुसार बोधराज सीमा सुरक्षा बल में एएसआई है। मौजूदा समय में वह फ्रंटियर हेडक्वार्टर पलौड़ा स्थित क्वार्टर नंबर-26 में परिवार सहित रह रहा था। रविवार सुबह अमन क्वार्टर की छत से नीचे गिर गया। परिजनों ने उसे जीएमसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। फिलहाल दोमाना पुलिस ने आरपीसी की धारा 174 में मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो