ज्यौड़ियां। पुलिस ने चिनाब नदी में तैरता हुआ एक अज्ञात शव को बरामद किया।
जानकारी के अनुसार गांव देवी पुर के पास चिनाब दरिया में ग्रामीणों ने एक शव को तैरता हुआ देखा। पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया जिस की पहचान मंजीत सिंह 26 निवासी ज्यौड़ियां के रूप में हुई है। मंजीत कुमार पिछले सात दिनाें से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सब जिला अस्पताल में रखा है।