फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयू से एमबीए के लिए 24 तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय से हास्पिटैलिटी और टूरिज्म (एचटी) में एमबीए करने का मौका है। इस दो साल के कोर्स के लिए आवेदन 24 जुलाई तक किए जा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को 10+2+3 पैटर्न में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना जरूरी है। अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों के लिए इसे 40 फीसदी रखा गया है। इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (आईसीए) से फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण या कंपनी सेक्रेट्री या एएमआईई कोर्स 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। एडमिशन प्रवेश परीक्षा के जरिए होंगे। मई में हुए मैट स्कोर को भी दाखिले का आधार माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें